Local & National News in Hindi

15 हजार में खरीदकर नाबालिग के जिस्म का करने लगी सौदा, पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी महिला…

19

रायपुर। उत्तर प्रदेश की नाबालिग लड़की की खरीदकर राजधानी रायपुर में देह व्यापार कराने वाली आरोपी महिला स्वामिनी सिंह ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला ने नाबालिग लड़की को 15 हजार रुपए में खरीदा था, जिसके बाद उससे जबरिया देह व्यापार कराती थी.

न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बनारस, उत्तर प्रदेश निवासी नाबालिग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तान्या खान उसे 28 अक्टूबर 2021 को उतर प्रदेश से बस से रायपुर लकर हिमालयन हाइट्स निवासी स्वामिनी सिंह ठाकुर के घर में काम के लिए छोड़ दिया था. पांच दिन अपने घर पर झाड़ू-पोछा कराने के बाद स्वामिनी सिंह उसे कार बुलाकर कहीं ले जाते हुए वेश्वावृत्ति कराया करती थी. आरोपी महिला ने नाबालिग को बताया कि तान्या ने उसे 15,000 रुपए में बेच दिया है.

आरोपी महिला
आरोपी महिला नाबालिग से न केवल मारपीट करती थी, बल्कि उसे उसके माता-पिता से बातचीत भी नहीं करने देती थी. महिला की प्रताड़ना से त्रस्त होकर 5 अप्रैल को वह घर से भाग गई, जिसे पुलिस की पट्रोलिंग टीम मुजगहन पुलिस थाने लाई थी, जहां से जानकारी लेने के बाद उसे सखी सेंटर में ले जाकर रखा गया था. इसके बाद उसे घटनास्थल को ध्यान में रखते हुए राजेंद्र नगर थाना में पेश किया गया, जहां उसने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.

नाबालिग की रिपोर्ट पर अपराध धारा 363, 370(4), 370 (क), 372, 373 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. विवेचना में पीड़िता की निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण, पीड़िता का महिला अधिकारी को दिए गए 161 जाफौ के कथन और बाल कल्याण समिति को दिए बयान के आधार पर अपराध घटित होने का सबूत पाया गया. इसके आधार पर आरोपी महिला स्वामिनी सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.