हरियाणा । हरियाणावासियाें को एक सप्ताह तक भीषण गर्मी का सामना करना होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गर्म हवा से भीषण गर्म हवा चलने की संभावना जताई गई है। हरियाणा में पिछले 20 दिनों से पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं मगर सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण से मौसम में बदलाव नहीं हो रहा। इसके साथ ही दूसरा कारण है कि हरियाणा में सूखा वातावरण है जिस कारण से गर्मी अधिक तापमान में बदल रही है। इन दो कारणों के चलते हरियाणा में दिनों दिन गर्मी बढ़ रही है।
15 मार्च से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक काफी तापमान बढ़ गया है। हरियाणा में सर्वाधिक तापमान सोनीपत के जगदीशपुर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार में 44.7 डिग्री सेल्सियस तो फरीदाबाद के बोपानी में 44.4 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही सिरसा में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आगामी एक सप्ताह में हरियाणा के लोगाें की इसी प्रकार की गर्मी से जूझते नजर आने की संभावना है। इस बार समय से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी। इसलिए लोग पिछले काफी समय से गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं इस इतने लंबे समय तक को पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं हुआ है।
Prev Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.