Local & National News in Hindi

नशेड़ी ने पहले कॉन्स्टेबल की गाड़ी को लात मारी; फिर दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा

16

इंदौर  | एक नशेड़ी ने पुलिस कॉन्स्टेबल की पिटाई कर दी। वह करीब 20 मिनट तक कॉन्स्टेबल पर लट्‌ठ बरसाता रहा। कॉन्स्टेबल की शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। गांधीनगर थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल जयप्रकाश जायसवाल दोपहर 2 बजे वेंकटेश नगर से गुजर रहा था। इसी दौरान नशे में धुत खड़े दिनेश प्रजापति (32) बाइक लहराते हुए गुजर रहा था। जयप्रकाश ने उसे टोका तो उसने बाइक को लात मार दी। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। दिनेश ने जयप्रकाश पर लाठी से हमला कर दिया। कॉन्स्टेबल जयप्रकाश जैसे-तैसे जान बचाकर भागा। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.