Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

नवीन पटनायक ने पांचवी बार ओडिशा में सरकार बनाने का दावा किया पेश

0

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रविवार को ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल से मुलाकात कर राज्य में लगातार पांचवी बार सरकार गठन का दावा पेश कर दिया। इससे पहले पटनायक को  सर्व सम्मति से पांचवीं बार बीजू जनता दल के विधायक दल का नेता चुना गया। बीजद को 146 विधानसभा सीटों से में 112 सीटें मिली हैं।

राज भवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि  बीजद को मिले बहुमत से संतुष्ट होने के बाद, माननीय राज्यपाल ने नवीन पटनायक को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।  लगातार पांचवीं बार बीजद विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पटनायक ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी के 112 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी थी। वह 29 मई को रिकॉर्ड, लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ओडिशा में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में बीजद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 146 सीटों में से 112 पर जीत दर्ज की। उन्होंने राज्य में लोकसभा की 21 सीटों में से 12 पर जीत दर्ज की। दरअसल ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें हैं लेकिन पत्कुरा सीट पर एक प्रत्याशी के निधन और फिर चक्रवात फोनी की वजह से दो बार चुनाव टाला जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.