Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

World Cup: भारत-पाक मैच पर बोले इंजमाम उल हक, जीत दर्ज करेगी पाकिस्तान

0

कराची : पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को विश्वास है कि उनकी राष्ट्रीय टीम 16 जून को होने वाले मैच में विश्व कप में भारत के खिलाफ छह हार के क्रम को तोड़ने में सफल रहेगी। पाकिस्तान अभी तक विश्व कप में कभी भारत से नहीं जीत पाया है लेकिन पूर्व टेस्ट कप्तान को लगता है कि इस बार जब ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर में आमने-सामने होंगे तो उनकी टीम जीत दर्ज करने में सफल रहेगी।

इंजमाम ने कहा, ‘लोग भारत पाक मैच को बहुत गंभीरता से लेते हैं और कुछ तो यहां तक कहते हैं कि ‘अगर हम भारत के खिलाफ केवल विश्व कप में जीत दर्ज कर लेते हैं तो हमें खुशी होगी।’ उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट की एक वेबसाइट से कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि हम भारत के खिलाफ विश्व कप मैचों में हार का क्रम तोड़ने में सफल रहेंगे।’

इंजमाम ने कहा कि विश्व कप का मतलब केवल भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं है और पाकिस्तान में अन्य टीमों को हराने की भी क्षमता है। पाकिस्तान वनडे में लगातार 10 हार के साथ विश्व कप में कदम रखेगा। उसे अभ्यास मैच में अफगानिस्तान से भी हार का सामना करना पड़ा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.