Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

कल गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, कहा- मां और काशी का लेने जाऊंगा आशीर्वाद

0

 प्रधानमंत्री का पद दूसरी बार संभालने से पहले नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी मां हीराबेन मोदी का आशीर्वाद लेने गुजरात और सोमवार को वाराणसी की जनता का जीत के लिए आभार व्यक्त करने काशी जायेंगे। सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने प्रंचड जीत दर्ज की है।

PunjabKesari

मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर गुजरात और काशी जाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कल शाम मां का आशीर्वाद लेने गुजरात जाऊंगा। इसके बाद सोमवार को मुझमें विश्वास जताने के लिए काशी जैसी महान धरा के नागरिकों आभार व्यक्त करने जाऊंगा। बता दें कि मोदी दोबारा वाराणसी से विजयी हुए हैं और उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार शालिनी यादव को 479505 मतों के भारी अंतर से हराया है।

शनिवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक होनी है जिसमें मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में मोदी को गठबंधन का नेता चुना जाएगा। वह संभवत 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंप दिया था।

कोविंद ने निवर्तमान मोदी कैबिनेट के लिए शुक्रवार को रात्रि भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस रात्रि भोज में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके निवर्तमान मंत्रिपरिषद के सदस्य, निवर्तमान लोकसभा अध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल थे। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रपति को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार लिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.