अस्पताल पहुंचे CM बघेल: वार्ड में शिशुवती माताओं से की मुलाकात, MP के अजहर से बातचीत, मुख्यमंत्री से बोला- मैं नशा नहीं करूंगा..
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया. महारानी अस्पताल जगदलपुर के मातृ शिशु स्वास्थ्य संस्थान “कादम्बिनी” के प्रसव के बाद देखभाल वार्ड में शिशुवती माताओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बातचीत की.
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने मातृ शिशु स्वास्थ्य संस्थान “कादम्बिनी” महिलाओं को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने शिशुवती माताओं को बेबी केयर किट और फलों की टोकरी भेंट की.
इसके अलावा, डीएडिक्शन यूनिट में नशा मुक्ति का इलाज करा रहे अजहर से बातचीत की. अज़हर ने बताया कि वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है. 20 दिनों से यहां इलाज करा रहा है. उसे मादक पदार्थ सेवन की लत थी, इस बुरी आदत से निजात पाने के लिए वह डीएडिक्शन यूनिट में भर्ती हुआ है.
मुख्यमंत्री ने अज़हर को नशा छोड़ कर सामान्य जीवन व्यतीत करने प्रेरित करते हुए कहा कि अब नशा मत करना, अजहर ने मुख्यमंत्री से कहा- मैं नशा नहीं करूंगा.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.