Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पाक ने नौशेरा सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में एक नागरिक घायल

0

राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए रविवार को छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसमें  एक किशोर के घायल होने की खबर है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आधी रात के समय नौशेरा क्षेत्र में एलओसी के उस पार से गोलीबारी शुरू हो गयी जिसका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आई गोली लगने से मोहम्मद इसहाक (18) घायल हो गया। वह पोखरणी गांव में अपने घर में सोया हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि घायल किशोर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी कुछ घंटे तक चली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.