उदयपुरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने राम मंदिर पर बड़ा बयान देत हुए कहा कि राम का काम तो होकर रहेगा। रविवार को राजस्थान के उदयपुर में प्रताप गौरव केंद्र में भक्तिधाम के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित हुए भागवत ने कहा कि राम का काम करना है और सभी को मिलकर करना है क्योंकि सभी में राम हैं, सभी आत्मा राम हैं। भागवत ने कहा कि वास्तव में हम सभी को जाग्रत रहना है और राम का काम करना है।
उन्होंने कहा कि खुद का कार्य खुद करें तो ठीक रहता है, दूसरों को सौंप देते हैं तब भी निगरानी तो रखनी ही पड़ती है। हर मन में भारत की भक्ति होनी चाहिए और सभी को भारत बनना होगा। इसी कार्यक्रम में कथावाचक मुरारी बापू भी मौजूद थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि यह महाराणा प्रताप की धरती है, उनके शौर्य को हमारा नमन। मुरारी बापू ने कहा कि राम का नाम बहुत हो चुका अब राम की सेवा करनी है। इस दौरान उन्होंने रामायण का एक प्रसंग सुनाया कि हनुमान ने विभीषण से कहा कि राम नाम जपने से प्रभु की कृपा नहीं मिलेगी, क्योंकि आपने राम का काम नहीं किया। अपने भाई रावण के समक्ष अनैतिक कार्य के प्रति विरोध प्रदर्शन नहीं किया।
मुरारी बापू ने कहा कि राम इस देश की संस्कृति है, संस्कार हैं, राम का काम यानी राष्ट्र का काम है। उन्होंने आह्वान किया कि राम का नाम भी लें और राम का काम करने का संकल्प भी लें। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में जबरदस्त वापसी की है। अकेली भाजपा ने 300 का आंकड़ा पार किया है।
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ...
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों...
Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल...
Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ...
Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ...
Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे...
Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '...
Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म...
Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...
Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...