Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

डेविड लुइज ने विश्व कप के लिए कोहली और भारत को दी शुभकामनाएं

0

 ब्राजील के पूर्व कप्तान और चेल्सी के डिफेंडर डेविड लुइज ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान विराट कोहली को शुभकामनाएं दी। इस दिग्गज फुटबालर ने ट्विटर के जरिए दिए गए वीडियो संदेश में कोहली को ‘भाई (ब्रो)’ संबोधित करते हुए कहा कि वह आगामी विश्व कप में कोहली की टीम का समर्थन करेंगे।

लुइज ने कहा, ‘हैलो, विराट कोहली! विश्व के लिए शुभकामनाएं भाई और भगवान आपका और आपकी टीम का भला करे। मैं आपका समर्थन करूंगा। जल्दी मिलते है।’ भारतीय टीम विश्व कप में सबसे बड़े दावेदारों में एक के तमगे के साथ इंग्लैंड पहुंची है। ‘मैन इन ब्लू’ को हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। 32 साल के लुइज इस सप्ताह यूरोपा लीग के फाइनल में आर्सनल के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कोहली के अलावा पाकिस्तान के हरफनमौला इमाद वसीम को भी शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.