Local & National News in Hindi

MP में 2 दलित बच्चों की नृशंस हत्या पर बिफरीं मायावती, कहा-हत्यारों को दी जाए फांसी

0 36

लखनऊ: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शौच के लिए गए 2 दलित बच्चों की पीट पीटकर की गई हत्या मामले पर मायावती ने कांग्रेस-भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। घटना की निंदा करते हुए मायावती ने कहा है कि ‘‘कांग्रेस व बीजेपी की सरकार बताए कि गरीब दलितों व पिछड़ों आदि के घरों में शौचालय की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई है? यह सच बहुत ही कड़वा है तो फिर खुले में शौच को मजबूर दलित युवकों की पीट-पीट कर हत्या करने वालों को फांसी की सजा अवश्य दिलायी जानी चाहिए।’’
PunjabKesari

PunjabKesari
क्या है मामला? 
बता दें, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के गांव भावखेड़ी में बुधवार की सुबह सड़क पर शौच करने को लेकर गांव के ही दो युवकों ने 2 बच्चों की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बच्चे आपस में बुआ-भतीजे थे
घटना सिरसौद थाना इलाके के ग्राम भावखेड़ी की है, जहां गांव के युवकों हाकिम ओर रामेश्वर ने सड़क के किनारे शौच कर रहे 2 बच्चों
रोशनी (12) और अविनाश (10) को लाठी से पीट दिया। बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. मृतक बच्चे अविनाश के पिता ने बताया कि दोनों बच्चे आपस में बुआ-भतीजे थे, दोनों सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। दोनों आरोपी थी भावखेड़ी गांव के ही रहने वाले हैं।

भगवान का आदेश है राक्षसों का सर्वनाश कर दो: आरोपी 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भवखेड़ी गांव पहुंची और दोनों आरोपियों हाकिम और रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को शिवपुरी कोतवाली ले आई है, जहां उनसे पूछताछ की गई। जिसमें से एक आरोपी ने बताया, ‘मुझे भगवान का आदेश हुआ है कि इस धरती पर राक्षसों का सर्वनाश कर दो। इसलिए मैं राक्षसों का सर्वनाश करने निकला हूं।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.