Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

ऋषिकेश के गंगा तट पर हुई ‘PM मोदी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, श्रद्धा-भाव से विवेक ने की आरती

0

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ 24 मई को रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के 3 दिन बाद हाल ही में ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की परमार्थ निकेतन आश्रम के गंगा तट पर स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।

इस दौरान विभिन्न प्रांतों से पहुंचे लोगों ने फिल्म का आनंद उठाया। वहीं अब इस स्क्रीनिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें विवेक बेहद श्रद्धा-भाव से आरती करते नजर आ रहे हैं।

42 वर्षीय एक्टर ने इन तस्वीरों को खुद अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-एक सच में जादुई अनुभव!

शाम की आरती के बाद ऋषिकेश में गंगा नदी के तट पर #PMNarendraModi देखना। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! हर हर गंगे🙏

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए अभिनेता विवेक ओबेरॉय, फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और एम्स निदेशक प्रो. रविकांत पहुंचे।

फिल्म की बात करें तो इसमें विवेक ओबेरॉय, बोमन ईरानी, मनोज जोशी, राजेंद्र गुप्ता, जरीना बाहव, बरखा सेन गुप्ता समेत कई स्टार्स अहम किरदार में दिखे हैं।

यह फिल्म मोदी के कई अनछुये पहलुओं को दर्शाती है। फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाय बेचने से लेकर  प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को बयां करती है।

विवेक ओबेरॉय इमेज, विवेक ओबेरॉय फोटो, विवेक ओबेरॉय पिक्चर, पीएम नरेंद्र मोदी इमेज, पीएम नरेंद्र मोदी फोटो, पीएम नरेंद्र मोदी पिक्चर

Leave A Reply

Your email address will not be published.