Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

कर्नाटक की राजनीति में उथल पुथल, सरकार को बचाने में जुटे JDS- कांग्रेस

0

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और उप मुख्यमंत्री डा जी परमेश्वरा राज्य की एक वर्ष पुरानी गठबंधन सरकार को बचाने की रणनीति बना रहे हैं। इस तरह की अफवाहें है कि गठबंधन सरकार के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है जिसे लेकर दोनों दल काफी चिंतित हैं।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से दोनों गठबंधन सहयोगी उबर नहीं पाए हैं और अब इस नई चुनौती से निपटने के लिए वे हर संभव तरीका खोज रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि सरकार को बचाने के प्रयास के तहत कुमारास्वामी ने अपने मंत्रिमंड़ल के कई वरिष्ठ सहयोगियों के इस्तीफे का सुझाव दिया था और उन लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात कही है जिनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की आशंका है।

जद(एस) -कांग्रेस गठबंधन सहयोगी प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया ने कुमारास्वामी से अकेले में बातचीत करके कांग्रेस और जनता दल के असंतुष्ट विधायकों को अपने में शामिल करने की भारतीय जनता पार्टी की चाल से निपटने की रणनीति पर भी विचार किया। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्दारामैया ने 29 मई को विधायकों की एक बैठक बुलाई हैं और वह सभी कांग्रेसी विधायकों को व्हिप जारी कर सकते हैं।

इस बैठक में कांग्रेस विधायकों को भाजपा की तरफ से किसी भी तरह के लालच से दूर रहने तथा पार्टी के प्रति वफादार रहने को कहा जाएगा। एक कांग्रेसी नेता ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो विधायकों को सुरक्षित स्थानों, खासकर किसी रिजॉट में भी ले जाया सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.