Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक मजबूत, निफ्टी 11900 के आसपास

0

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक मजबूत हुआ। सकारात्मक घरेलू और वैश्विक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से बाजार में तेजी आई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.04 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,781.33 अंक ऊपर चल रहा था।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 24.75 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,949.50 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक, वेदांता, कोल इंडिया, सनफार्मा, बजाज आटो, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स 3.75 प्रतिशत तक लाभ में कारोबार कर रहे थे।

वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी नुकसान में थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.