Local & National News in Hindi

मंडला में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत, 6 लोग घायल..

16

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक कार खड़े ट्रक में टकरा गई। यह हादसा बिछिया के औरई गांव के पास का है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चार महिलाओं समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा शुक्रवार की रात को हुआ बोलेरो कार में 11 लोग सवार थे। सभी लोग छिंदवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम में आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी बोलेरो कार खड़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। ट्रक बिछिया से अंजनिया की तरफ आ रहा था जो औराई के पास खड़ा हुआ था। उसी वक़्त तेजी से आ रही बोलरो वाहन खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.