Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

गांधीनगर में दूषित पानी का कहर: कई घरों में पहुंचे टाइफाइड के मरीज, अमित शाह ने फोन कर डिप्टी सीएम से मांगी रिपोर्ट

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में भी इंदौर जैसे हालात बन रहे हैं. दरअसल गांधीनगर के कई सेक्टरों में दूषित पानी की सप्लाई से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि गंदे पानी की वजह से हर घर में टाइफाइड के मरीज मिल रहे हैं. इस सूचना से शासन से लेकर प्रशासन तक में हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने प्रभावित क्षेत्र के पानी के नमूने लिए और करीब 10 हजार घरों का सर्वे कराया.

शनिवार को जहां मरीजों की संख्या 100 थी वो रविवार को 120 से ज्यादा हो गई है. इन सेक्टरों में रह रहे लोगों में भय का माहौल है. कुछ लोग अपने परिवार के साथ गांव या फिर रिश्तेदारी में चले गए हैं. प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की कई टीमों को इन सेक्टरों में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं. डॉक्टरों की टीम लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है. जिन लोगों का स्वास्थ्य ज्यादा खराब है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. प्रशासन का दावा है कि 22 डॉक्टरों की एक टीम को जांच व उपचार के काम में लगाया.

10 से 15 दिनों में मिलने लगेगा साफ पानी

राज्य के उपमुख्यमंत्री संघवी ने बताया कि प्रभावित लोगों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है. संघवी ने इस मामले में गांधीनगर के महापौर, कलक्टर, मेडिकल विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की तथा हालात का जायजा लिया. गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस मामले में सर्विलांस करके सेक्टरों में साफ पानी देने का प्लान बनाया है और यह लगभग पूरा होने वाला है. यह प्रोजेक्ट 10 से 15 दिनों में शुरू हो जाएगा.

मरीजों से मिले उपमुख्यमंत्री संघवी

उपमुख्यमंत्री संघवी ने बताया कि गांधीनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन लोगों से कुशलक्षेम पूछा गया है. बीमारी को फैलने से रोकने और प्रभावितों के बेहतर उपचार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. संघवी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने फोन कर हालात का जायजा लिया और इस बारे में उन्हें नियमित अपडेट देने को कहा. संघवी ने कहा कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.