Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

धामी सरकार का बड़ा फैसला! अंकिता हत्याकांड की गुत्थी अब सुलझाएगी CBI, ‘VIP’ के नाम से उठेगा पर्दा

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पिछले कई महीनों से राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी है. अब इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है. धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआइ जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है. सीएम धामी ने दो टूक कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है और किसी भी तथ्य या सबूतों की अनदेखी नहीं की जाएगी. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं थी, बल्कि वह हमारी भी बहन और बेटी थी. सीएम ने कहा कि इस पूरे केस की जांच के लिए CBI से सिफारिश की गई है.

अंकिता के माता-पिता ने की थी CBI जांच की मांग

2022 अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने सोचा कि उसके माता-पिता सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और हमें निश्चित रूप से उनकी बात सुननी चाहिए. मैंने उनसे बात की. बातचीत के दौरान अंकित और उससे जुड़े हर पहलु पर बात हुई है. अंकिता के माता-पिता ने उनसे कहा कि CBI जांच होनी चाहिए. इसका सम्मान करते हुए, हम इस मामले में CBI जांच की सिफारिश कर रहे हैं. सीएम ने वे इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.