Local & National News in Hindi

निर्भया केसः चारों दोषियों की फांसी पर रोक के खिलाफ याचिका पर दिल्ली HC आज सुनाएगा फैसला

0 41

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में 4 दोषियों की फांसी पर रोक को चुनौती देने वाली केंद्र की याचिका पर बुधवार को फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने शनिवार और रविवार को विशेष सुनवाई के बाद 2 फरवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

केंद्र और दिल्ली सरकार ने निचली अदालत के 31 जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसके जरिए मामले में 4 दोषियों की फांसी पर ‘अगले आदेश तक’ रोक लगा दी गई थी।

उधर निर्भया के माता-पिता ने मंगलवार को वकील जितेंद्र झा के माध्यम से दिल्ली हाईकोर्ट से केंद्र की याचिका पर जल्द निर्णय का अनुरोध किया जिसमें दोषियों की फांसी पर रोक को चुनौती दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.