Local & National News in Hindi

Delhi Election 2020: ‘AAP से नहीं कोई रिश्ता’ कपिल को लेकर खुलासे पर 12 घंटे बाद आया पिता का बयान

0 41

नई दिल्ली। शाहीन बाग गोलीकांड के आरोपित कपिल गुर्जर के पिता गजे सिंह दिल्ली पुलिस के खुलासे के 12 घंटे बाद मीडिया के सामने आए। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कहा कि उनका व उनके परिवार का आम आदमी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

कपिल के भाई ने कहा, आप से कोई लेना-देना नहीं

इससे पहले मंगलवार को कपिल गुर्जर के भाई सचिन गुर्जर का कहना है कि उनके पिता बसपा के नेता रहे हैं। दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, ऐसे में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आप के नेताओं ने दल्लूपुरा गांव के बहुत से लोगों को आइटीओ स्थित पार्टी के मुख्यालय में बुलाया था। उसमें उनके पिता और भाई भी गए थे, लेकिन उन दोनों ने पार्टी की सदस्यता नहीं ली थी। आप के कार्यालय से निकलते ही उन्होंने वह टोपी भी फेंक दी। उस दिन के बाद से वह आप के किसी कार्यक्रम व रैली या सभा में शामिल नहीं हुए, पुलिस फोटो के जरिए यह साबित नहीं कर सकती कि उनका भाई आप का कार्यकर्ता है। उनके पिता पिछले आठ महीने से बीमार चल रहे हैं, इस वजह से घर पर ही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके भाई और अन्य सदस्यों का आप से कोई लेना देना नहीं है।

कपिल की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान शाहीन बाग इलाके में हवाई फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर के दो दिन के पुलिस रिमांड को मंगलवार को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहन कौर ने बढ़ा दिया है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि रिमांड कितने दिन बढ़ाया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह वाट्सएप पर विभिन्न समूहों के साथ जुड़ा हुआ है। कपिल ने वाट्सएप अकाउंट को जानबूझकर डिलीट कर दिया था। हालांकि, पुलिस ने अधिकांश डाटा बरामद कर लिया है।v

Leave A Reply

Your email address will not be published.