Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Zepto स्टोर बना ‘टॉर्चर रूम’: डिलीवरी बॉय को दी गई घिनौनी सजा, बदसलूकी की तस्वीरें देख खौल उठेगा खून

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में स्थित जेप्टो स्टोर में एक डिलीवरी बॉय को मुर्गा बनाकर पीटना की घटना सामने आई है. दरअसल, डिलीवरी बॉय को स्टोर में परफ्यूम इस्तेमाल करते हुए कुछ कर्मचारियों ने देख लिया. इतनी सी बात पर स्टोर कर्मचारियों और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी शुरू हो गई. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान ऋषभ कुमार के तौर पर हुई है, जो कि ओल्ड कोंडली के अंबेडकर पार्क के पास हरिजन बस्ती का रहने वाला है. ऋषभ जेप्टो के लिए डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है. घटना वाले दिन वह स्टोर पर आर्डर पिक करने के लिए पहुंचा था. इस दौरान उसने एक परफ्यूम उठकर खुद पर छिड़क लिया, तभी स्टोर में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने उसे देख लिया. उनकी ऋषभ के साथ कहासुनी हो गई.

मुर्गा बनाकर युवक की पिटाई

देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया. कुछ देर बाद स्टोर संचालक और कर्मचारियों ने ऋषभ के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले तो उसे मुर्गा बनने पर मजबूर किया और फिर उसकी पिटाई कर दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में कर्मचारियों से घिरा युवक मुर्गा बना हुआ नजर आ रहा है. घटना के बाद पीड़ित ने अशोक नगर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

FIR दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. एक तरफ सरकार गिर वर्कर्स के हितों की रक्षा के लिए तमाम कोशिशें कर रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ इस तरह की घटनाएं असल में गिग वर्कर्स के संघर्षों और प्रताड़ना की कहानियों को दर्शाती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.