Local & National News in Hindi

बार बालाओं का अश्लील डांस बीजेपी के लिए कला है तो ये उनकी संस्कृति है, छत्तीसगढ़ की नहीं: दीपक बैज

19

बस्तर: नए साल के आगाज के मौके पर गरियाबंद और सूरजपुर जिले से 2 कथित वीडियो सामने आए थे. वीडियो में बार बालाओं के द्वारा अश्लील डांस किए जाने की बात सामने आई थी. वीडियो में कई लोग भी अश्लील डांस देखते हुए और ठुमके लगाते हुए नजर आए थे.

अब इन वीडियो को लेकर प्रदेश की सियासत गर्माने लगी है. पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. कांग्रेस जहां इसे छत्तीसगढ़िया संस्कृति के खिलाफ बता रही है, वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कृषि मंत्री कुछ और कह रहे हैं.

कला में सिर्फ सीताराम-सीताराम का जाप होता है. कला तो विविध क्षेत्रों में होता है. कलाकारों में हर क्षेत्र में कुछ करने की कला जागृत होती है. गर्ल्स भी डांस करती हैं. स्कूलों में भी डांस करते हैं. भजन और प्रवचन के दौरान भी धुन पर लोग नाचते गाते हैं. बुजुर्ग और बच्चे सभी झूमते हैं. कला का क्षेत्र तो इतना विस्तृत है कि क्या कहना. रेस्ट हाउस में क्या हुआ, कैसे हुआ कौन जानता है. किसने कहा था की जाकर फोटो लो. फोटो वीडियो देखने के बाद हम कहेंगे: रामविचार नेताम, कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़

एक जिम्मेदार और सरकार के वरिष्ठ मंत्री अगर बार बालाओं के डांस को कला बोल रहे हैं तो हास्यास्पद और दुर्भाग्यजनक है. ये भारतीय जनता पार्टी के लिए कला हो सकती है, ये छत्तीसगढ़ की संस्कृतिक के लिए कला नहीं हो सकती है: दीपक बैज, पीसीसी चीफ, छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान के बाद मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ विपक्ष मोर्चा खोल सकता है. दीपक बैज ने तो यहां तक कहा है कि मंत्री जी का बयान किसी भी तरह से छत्तीसगढ़िया परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ मैच नहीं खाती है. दीपक बैज ने मंत्री रामविचार नेताम के बयान को दुर्भाग्यजनक भी बताया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.