Local & National News in Hindi

टीम इंडिया ने 13 साल के बाद किसी वनडे में फेंकी सबसे ज्यादा वाइड, कुलदीप ने जमकर लुटाए रन

0 37

नई दिल्ली। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में जो हार मिली उसमें भारतीय गेंदबाजों को दोषी ठहराया जा सकता है। पहले बल्लेबाजों ने 347 रन का स्कोर खड़ा किया जो कहीं से भी हारने वाला स्कोर तो नहीं कहा जा सकता। इस बड़े स्कोर के बाद जिम्मेदारी भारतीय गेंदबाजों के हाथ में थी जिन्हें इसे डिफेंड करना था, लेकिन हमारे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज इसमें सफल नहीं हो पाए और टीम इंडिया को चार विकेट से मैच गंवानी पड़ी।

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने खूब फेंकी वाइड गेंदें

भारतीय गेंदबाजों ने हैमिल्टन में खेले गए पहली वनडे मैच में जमकर वाइड गेंदें फेंकी। साल 2007 यानी 13 साल के बाद वनडे में ये पहला मौका है जब टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किसी मैच में इतनी वाइड फेंकी। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने 24 वाइड फेंकी। इसमें सबसे आगे जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने 13, मो. शमी ने 7, शार्दुल ठाकर ने दो और रवींद्र जडेजा व कुलदीप यादव ने एक-एक वाइड फेंकी। वनडे क्रिकेट में ये पांचवां मौका है जब भारत की तरफ से किसी मैच में सबसे ज्यादा वाइड गेंद फेंकी है।

वनडे में भारत की तरफ से फेंकी गई सबसे ज्यादा वाइड गेंदें

31 वाइड, विरुद्ध केन्या, ब्रिस्टल 1999

28 वाइड, विरुद्ध इंग्लैंड, द ओवल 2004

26 वाइड, विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, मुंबई 2007

25 वाइड, विरुद्ध वेस्टइंडीज, चेन्नई 2007

24 वाइड, विरुद्ध न्यूजीलैंड, हैमिल्टन 2020

कुलदीप यादव ने लुटाए सबसे ज्यादा रन

भारत की तरफ से देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह ने सबसे कम रन दिए, लेकिन अन्य गेंदबाजों ने छह से ज्यादा की औसत से रन दिए। इनमें से कुलदीप यादव सबसे मंहगे साबित हुए। उन्होंने दस ओवर में सबसे ज्यादा 84 रन दिए। कुलदीप के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दस ओवर में 53 रन दिए जबकि शमी ने 9.1 ओवर में 63 रन लुटाए। शार्दुल ठाकुर ने नौ ओवर में 80 रन दिए जबकि जडेजा ने दस ओवर में 64 रन लुटाए। कुलदीप की गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बने और उन्हें दो सफलता मिली। कुलदीप अपने इस प्रदर्शन के बाद वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए।

वनडे क्रिकेट के एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप तीन भारतीय गेंदबाज

88 रन, युजवेंद्रा चहल, विरुद्ध इंग्लैंड 2019

85 रन, पीयूष चावला, विरुद्ध पाकिस्तान, 2008

84 रन, कुलदीप यादव, विरुद्ध न्यूजीलैंड, 2020

वनडे में भारत के खिलाफ दूसरे सबसे बड़ा स्कोर चेज

वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साल 2019 में मोहाली में भारत द्वारा दिए गए 359 रन के लक्ष्य को चेज किया था। इस मैच में भारत ने 347 रन बनाते हुए न्यूजीलैंड को 348 का लक्ष्य दिया था जिसे कीवी टीम ने चार विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

वनडे में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा चेज

359 रन, ऑस्ट्रेलिया, मोहाली 2019

348 रन, न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2020*

322 रन, पाकिस्तान, मोहाली, 2007

322 रन, श्रीलंका, द ओवल, 2017

Leave A Reply

Your email address will not be published.