Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

कानपुर में आस्था के नाम पर ‘अधर्म’: महिला के शरीर से भूत भगाने का झांसा देकर दो बुजुर्ग तांत्रिकों ने किया गैंगरेप

यूपी के कानपुर जिले में तंत्र-मंत्र के नाम पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. 65 और 70 साल के दो तांत्रिकों ने भूत भागने के नाम पर कमरे में बंद कर महिला के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता का मामा उसे तांत्रिक के पास ले गया था. महिला की उम्र 22 साल बताई जा रही है और वह शादीशुदा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना जिले के सजेती पुलिस थाना क्षेत्र की है.

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 22 वर्षीय महिला पिछले करीब दो वर्षो से मानसिक रूप से बीमार चल रही है. उसके पिता ने बहुत इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. युवती के मामा के कहने पर परिजन उसे तांत्रिक के पास ले गए. तांत्रिकों ने परिजनों को बताया कि युवती पर किसी बुरी आत्म या शैतान का साया है. झाड़-फूंक करने के लिए घाटमपुर के बसौरा निवासी 70 वर्षीय राम जीवन नाम के तांत्रिक उन्हें घर बुलाया, जहां 65 साल का दूसरा तांत्रित पहले से ही मौजूद था.

बंद कमरे में युवती से घंटों गैंगरेप

तांत्रिकों ने कहा कि युवती पर भूत का साया है और उसे अकेले कमरे में ले जाकर भूत भगाना पड़ेगा, जिस पर पिता राजी हो गए. कमरे में युवती को बंद करने के बाद पहले तंत्र-मंत्र का नाटक किया और फिर दोनों बुजुर्ग तांत्रिकों ने कई घंटों तक युवती के साथ बारी-बारी से रेप किया.

जब बेहोश हो गई युवती, तब कमरे से बाहर निकले दोनों तांत्रिक

घंटों गैंगरेप के बाद जब युवती बेहोश हो गई, तब दोनों तांत्रिक कमरे से बाहर निकले और वहां से फरार हो गए. होश आने पर महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. युवती के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूर से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.