Local & National News in Hindi

Matia Mahal Congress Rally: रोजगार पर बात नहीं करती केंद्र सरकार: प्रियंका गांधी

0 47

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा 2020 के लिए कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी आज शाम को मटिया महल विधानसभा में संयुक्त रुप से जनसभा करेंगे। बताया जा रहा है कि यह रैली हौज काजी चौक में होगी। शाम 6 बजे के बाद दोनों नेता कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।

Matia Mahal Congress Rally LIVE Updates:

    • पिछले 5 सालों में रोजगार की बात नहीं हुई है। इंडिया गेट के सुंदरीकरण में पैसा खर्च हुआ, लेकिन गरीब के लिए नहीं हुआ।
  • रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है। यहां देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। यह एक बगीचा है। यहां तरह तरह के फूल खिलते हैं। लेकिन कुछ लोग इसे खराब करने चाहते हैं। केंद्र की नीतियां खराब है । बिजनौर के एक मासूम लड़के को गोली मार दी। मुजफरनगर में शादी की रात एक लडक़ी को पीटा गया। ये सरकार संविधान को नष्ट करना चाहते हैं। हिंसक बातें करते हैं।
  • रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में टिकटें बेची हैं। उन्होंने कहा दिल्ली में मेट्रो, फ्लाईओवर, अस्पताल, केरोसिन फ्री सब कांग्रेस की देन है।
  • रैली में अब प्रियंका गांधी भी पहुंच गई हैं।
  • पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रैली स्थल पर पहुंचे। थोड़ी देर में रैली को संबोधित करेंगे।
  • मंच पर चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा,  मटियामहल और बल्लीमारन से उम्मीदवार मिर्जा जावेद व हारून युसूफ भी मौजूद हैं।
  • पुरानी दिल्ली के हौजकजी इलाके में शुरू होने वाली है कांग्रेस की चुनावी सभा। पहुंचने वाले हैं प्रियंका व राहुल गांधी।
  • रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। लोग राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने संगम विहार में मंगलवार को पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि भाजपा व आप वाले अपनी प्रशंसा करते रहते हैं, लेकिन काम की बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में विकास कहीं नहीं हो रहा है बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं को बेरोजगार ही रखना चाहती है ताकि बेरोजगार युवाओं को गुमराह कर लड़ा सकें। भाजपा सरकार में देश में कहीं विकास या कोई काम नहीं हो रहा है अगर हो रहा है तो सिर्फ सरकारी कंपनियों को तेजी से बेचने का काम। एयर इंडिया, एलआइसी, बीएसएनएल, बीपीसीएल को बेच दिया है। अब रेलवे को भी बेचने की तैयारी चल रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के गृह मंत्री कहते हैं कि हम दिल्ली को यूपी की तरह बना देंगे। उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहती हूं कि यूपी एक समय में देश का सबसे प्रतिभाशाली प्रदेश था, लेकिन भाजपा सरकार में आज काफी पिछड़ गया है। उत्तर प्रदेश में अपराध व अराजकता चरम पर है। कांग्रेस शासन में बनाई गई इमारतों पर लीपापोती कर आप अपने काम बता रही है। शीला जी ने दिल्ली में विकास की गंगा बहाई। फ्लाईओवर, मेट्रो, अच्छे स्कूल, यूनिवर्सिटी सब शीला सरकार की देन है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश में जीएसटी, नोटबंदी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन दो लोगों को आलोचना पसंद ही नहीं है एक की आलोचना करने वाले को देशद्रोही बता दिया जाता है तो दूसरे सवाल से करने वाले को भ्रष्ट।

Leave A Reply

Your email address will not be published.