Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

MP Police Promotion: 12 साल का सूखा खत्म! सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा, अब DSP से एडिशनल SP बनने का रास्ता साफ

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों के लिए खुशी की खबर है. डीएसपी से एडिशनल एसपी के पद पर प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है. आईपीएस मीट के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका ऐलान किया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मैं फाइल पर अभी साइन करके आ रहा हूं कि हमारे द्वारा 12 साल से डीएसपी एडिशनल एसपी नहीं बने थे. मुझे प्रसन्नता है कि अब जल्द ही समाचार आएगा कि प्रमोशन का रास्ता भी खुल गया है. आईपीएस मीट के तहत 2 दिन कई तरह के कार्यक्रम होंगे.

‘साढ़े 12 हजार पदों पर होगी भर्ती’

आईपीएस मीट 2026 की शुरूआत भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन हॉल में हुई. कार्यक्रम के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस के अनुशासन और लगातार की जा रही कार्रवाई की प्रशंसा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि “आईएएस-आईपीएस सर्विस मीट के माध्यम से प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करने का काम किया जाता है. पुलिस का अनुशासन सच में अद्भुत है, इसके लिए मैं धन्यवाद देना चाहूंगा कि इस प्रकार से संगठन में रहकर अपने-अपने दायरे में बेहतर काम करते हैं. पुलिस विभाग में हर साल भर्तियां कर रहे हैं. साढ़े 12 हजार पदों पर और भर्तियां हो जाएंगी.”

डीजीपी की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “आपने ड्राइवर की भर्ती का कहा, ड्राइवर की क्या बात है किसी भी प्रकार से अच्छे कामों को करने में क्या दिक्कत है.”

‘केन्द्रीय एजेंसी आए, उसके पहले ही दबोचें’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “बदलते दौर में जिस प्रकार की चुनौतियां आ रही हैं, चाहे साइबर अपराध हो, महिला सुरक्षा से जुड़ी या फिर तकनीकी नवाचार की. हमारी पुलिस अपराधियों के खिलाफ दक्षता के साथ निपट रही है. नए कानून लागू करने के मामले में भी मध्य प्रदेश पुलिस देश के सामने आदर्श रूप से चल रही है.

चाहे जमात मुजाहिदीन, पीएफआई जैसे आंतकी संगठन हों या फिर कोई और, हम उम्मीद करते हैं कि यह जहां भी खड़े हो, उन्हें वहीं दफन कर दें. हमारी पुलिस से मेरी यही अपेक्षा भी है और आप उसमें सफल भी रहें यह मैं आशा करता हूं. संगठित अपराध के लिए हमारे राज्य में कोई जगह नहीं. यहां केंद्रीय एजेंसी आएं उसके पहले ही राज्य की पुलिस उन्हें दबोच ले. किसी को मौका नहीं मिलना चाहिए.”

आईपीएस मीट में 2 दिन होंगे कार्यक्रम

16 और 17 जनवरी को आयोजित आईपीएस मीट 2026 में प्रदेश भर के आईपीएस अधिकारियों के अलावा उनके परिवार और रिटायर्ड पुलिस आईपीएस अधिकारी शामिल हो रहे हैं. पहले दिन उदघाटन सत्र के बाद कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन हॉल में प्रोफेशनल सेशन रखा गया. इसमें पुलिसिंग में नवाचारों पर चर्चा की गई. इसके पहले पुलिस ऑफिसर्स और उनके परिजन ट्राइबल म्यूजियम घूमने पहुंच. इसके बाद पुलिस अधिकारियों के बच्चों के लिए कई तरह के गेम्स का आयोजन किया गया.

देर शाम होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

पुलिस ऑफिसर्स मैस में शुक्रवार शाम सांस्क्रतिक कार्यक्रम रखा गया है. इसमें आईपीएस अधिकारी और उनके परिजन परफॉर्मेंस देंगे. इसके लिए पुलिस अधिकारियों को चार जोन नार्थ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन में बांटा गया है. सभी के परफॉर्मेंस के लिए आधे-आधे घंटे का वक्त रखा गया है. इसमें सबसे अच्छे परफॉर्मेंस के लिए टीम को पुरस्कृत किया जाएगा.

17 जनवरी को होगा फैशन शो

17 जनवरी को पुलिस ऑफिसर्स मैस में कई तरह के इंटरटेनमेंट गेम्स होंगे. लंच के बाद दोपहर में डीजे और म्यूजिक का कार्यक्रम रखा गया है. शाम 7 बजे प्रतिभा सिंह बघेल अपनी संगीत की प्रस्तुति देंगी. इसके बाद रात 10 बजे पुलिस अधिकारियों का परिवार के साथ फैशन शो होगा. इसके बाद डीजे नाइट का आयोजन होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.