Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Delhi Politics: बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने CM आतिशी को घेरा, वायरल वीडियो को बताया असली; आम आदमी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मामले में दिल्ली से लेकर पंजाब तक हंगामा मचा हुआ है. बीजेपी और आप नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बार फिर आप नेता आतिशी पर फिर हमला बोला है. उन्होंने आतिशी की वायरल वीडियो में गुरुओ के अपमान किए जाने की वीडियो को 100% सही होने का दावा किया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया हैंडल से एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आखिरकार, सत्य की ही जीत हुई! विधानसभा अध्यक्ष @Gupta_vijender द्वारा सार्वजनिक की गई FSL रिपोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 6 जनवरी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी जी द्वारा गुरुओं के महान बलिदान पर की गई अमर्यादित और शर्मनाक टिप्पणी का वीडियो 100% सही है. विधानसभा की कार्यवाही के इस वीडियो में किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है.

आप की साजिश को किया बेनकाब

सीएम ने आगे लिखा, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय आम आदमी पार्टी ने सत्य को दबाने के लिए पंजाब सरकार, पंजाब पुलिस और पंजाब की फॉरेंसिक लैब का सहारा लिया. अरविंद केजरीवाल जी के संरक्षण में पंजाब सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग कर इस पूरे मामले को दबाने का निंदनीय प्रयास किया गया.

इन्होंने घोर पाप किया है. फॉरेंसिक साइंस की तकनीक और ठोस साक्ष्यों ने आज इनकी साजिश को बेनकाब कर दिया है. आम आदमी पार्टी के नेताओं को गुरुओं का अपमान करने पर देश से माफी मांगनी चाहिए.

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है

वहीं इस पूरे मामले की गंभीरता दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता बेहद गंभीर हैं. उन्होंने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली विधान सभा की गरिमा और लोकतांत्रिक जवाबदेही को बनाए रखने की आवश्यकता को देखते हुए, सदन का विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है, क्योंकि इस विषय में सभी निर्णय केवल सदन द्वारा ही लिए जाने चाहिए कहीं और नहीं.

पंजाब के अधिकारियों को 22 जनवरी तक का दिया समय

विजेंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा पंजाब फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के डायरेक्टर को औपचारिक नोटिस जारी किया गया है. जिसमें रिपोर्ट के आधार सहित विस्तृत उत्तर मांगा गया है. इसके लिए उन्हें 22 जनवरी तक का समय दिया गया है. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि दिल्ली विधानसभा सदन इस मामले की कानूनी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.