Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! सुल्तानपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना किमी 153.500 के पास घने कोहरे के कारण हुई. सभी मजदूर रायबरेली से आजमगढ़ जा रहे थे. दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक वीरू रायबरेली से 14 मजदूरों को लेकर आजमगढ़ जा रहा था. रास्ते में किसी अज्ञात ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक चालक गाजीपुर की ओर फरार हो गया और पिकअप गाड़ी MBCB से टकराकर पलट गई.

हादसे में तीन लोगों की मौत

इस दुर्घटना में अजय कुमार और एक किसन पाल 30 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिन्हें दोस्तपुर सीएचसी मृत अवस्था में लाया गया. रजोली ने अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायलों में अशोक, नरेश पासी, रामप्रसाद, विनोद, दिलीप, राजेश और राजू शामिल हैं. इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दोस्तपुर अस्पताल से अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

बचाव कार्य के दौरान, अत्यधिक कोहरे के कारण एक और हादसा हो गया. सुल्तानपुर से बिहार जा रही मुर्गों से लदी एक पिकअप, जिसे सलमान चला रहा था, ने पहले सेफ्टी कोन को टक्कर मारी और फिर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से जा भिड़ी.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

इस दूसरी टक्कर में पिकअप चालक सलमान भी घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल दोस्तपुर भेजा गया और बाद में अकबरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.