Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Jhansi Suicide Case: प्रेमी-प्रेमिका ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान, शादीशुदा जोड़े की तरह सजी थी लड़की; इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पट्टी कुम्हरा गांव में एक पुराने नीम के पेड़ से युवक और युवती के शव एक ही रस्सी के सहारे लटके मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

इस घटना को लेकर चौंकाने वाली बात यह है कि मृत युवती की ठीक एक दिन पहले ही सगाई हुई थी. घर में जहां शादी की तैयारियों और खुशियों का माहौल था, वहीं अगले ही दिन उसी घर में रोने-बिलखने की आवाजें गूंजने लगीं.

शनिवार सुबह करीब चार बजे ग्रामीण जब किलकाई ढीमर के बाड़े की ओर निकले, तो नीम के पेड़ पर नजर पड़ते ही उनके कदम थम गए. पेड़ से युवक और युवती के शव झूल रहे थे. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई. कुछ लोगों ने इस दृश्य को देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं किया.

मुस्कान की एक दिन पहले ही सगाई हुई थी

मृतका की पहचान मुस्कान (18 वर्ष), पुत्री हरिराम पाल के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार मुस्कान की एक दिन पहले ही सगाई हुई थी और उसकी शादी 9 अप्रैल को तय की गई थी. सगाई के बाद से घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था और शादी की तैयारियों पर चर्चा हो रही थी. किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह खुशियां इतनी जल्दी मातम में बदल जाएंगी.

वहीं मृत युवक की पहचान रियाजुल (20 वर्ष) के रूप में हुई है. रियाजुल पेशे से लोडर वाहन चालक था. बताया जा रहा है कि दोनों के घर एक-दूसरे के काफी नजदीक हैं, जिसके चलते गांव में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चाएं सामने आ रही हैं.

घटना के समय मुस्कान की मांग भरी हुई थी और उसके पैरों में बिछिया भी थी. इन तथ्यों ने पूरे मामले को और अधिक रहस्यमय बना दिया है. गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे सामाजिक दबाव का नतीजा बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रेम प्रसंग का दुखद अंत मान रहे हैं.

क्या बोले पिता?

मुस्कान के पिता हरिराम पाल ने बताया कि उन्हें बेटी के किसी प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी. सगाई के बाद वह सामान्य व्यवहार कर रही थी और परिवार को किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी. वहीं रियाजुल के परिजन भी दोनों के बीच किसी रिश्ते से इनकार कर रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी. फिलहाल यह रहस्यमय घटना जांच के दायरे में है और पूरे गांव में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है.आखिर ऐसा क्या हुआ कि दो जिंदगियां एक साथ खत्म हो गईं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.