Local & National News in Hindi

Delhi election: कौन संभालेगा दिल्ली की कमान, किसके सिर सजेगा CM का ताज…फैसला कल

0 141

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को हुई वोटिंग के रिजल्ट 11 फरवरी यानि कि मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। वहीं रिजल्ट से पहले सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ीं हुई हैं और सभी अपने-अपने दावे कर रहे हैं। वोटिंग के बाद सामने एग्जिट पोल में जहां आम आदमी पार्टी (AAP) फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है तो वहीं भाजपा का दावा है कि परिणाम चौंकाने वाले होंगे। भाजपा ने कहा कि उनकी पार्टी की हार का अनुमान लगाने वाले एक्जिट पोल के नतीजे ‘फेल’ होंगे क्योंकि इन सर्वे शाम के समय डाले गए वोटों का हिसाब नहीं लगाया गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि एग्जिट पोल पर नहीं परिणाम आे पर कुछ कहेंगे।

कुल सीटें: 70

पार्टी आगे पीछे
AAP
BJP
कांग्रेस

 

बता दें कि दिल्ली में मतदान खत्म होने के करीब 24 घंटे बाद चुनाव आयोग ने रविवार शाम को घोषणा की कि विधानसभा चुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 62.59 रहा जो 2015 के आंकड़े से पांच फीसदी कम है।

AAP ने इस आंकड़े को जारी करने में हुई देरी पर सवाल उठाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि हालांकि अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े की घोषणा में कोई असामान्य देरी नहीं हुई है, क्योंकि चुनाव अधिकारी इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए रातभर डेटा की जांच में जुटे रहे थे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने कहा था कि 61.46 फीसदी मतदान हुआ जिसमें संशोधन भी संभव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.