Local & National News in Hindi

सागर हादसे के पीड़ितों से मिले जीतू पटवारी, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

12

सागर : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सागर जिले में पिछले दिनों हादसे का शिकार बने बच्चों के परिजन से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जीतू पटवारी ने सागर के शाहपुर पहुंचकर दीवार गिरने से हुई नौ बच्चों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया एवं पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बता दें कि रविवार को शाहपुर कस्बे में एक धार्मिक आयोजन के दौरान शिवलिंग बना रहे मासूम बच्चों पर जर्जर दीवार गिर गई थी, जिससे नौ बच्चों की मौत हो गई। हादसे में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया गया है। मामले में तीन लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.