Local & National News in Hindi

‘महाशिवरात्रि’ के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं: योगी

0 48

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि ‘‘देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें। हर हर महादेव।’

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर में जीर्णोद्धार व नव निर्मित मंदिरों में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न कर यज्ञ मंडप में हवन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.