Local & National News in Hindi

कॉलेज के दिनों में इस एक्ट्रेस पर लट्टू थे सुरेश रैना, ले जाना चाहते थे डेट पर

0 42

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यम क्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना इन दिनों टीम से बाहर हैं और आईपीएल की तैयारियों में लगे हुए हैं। हाल ही में रैना ने खुलासा किया है कि बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पर उनका दिल आया था और वह उन्हें डेट पर भी ले जाना चाहते थे।

रैना ने ‘जिंग गैम ऑन’शो में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि काॅलेज के दिनों में उन्हें सोनाली बेहद पसंद थी और वह उसे डेट पर ले जाने के सपने भी देखा करते थे। इस दौरान सोनाली का रैना के लिए रिकाॅर्ड किया गया एक खास मैसेज भी प्ले किया गया जिससे रैना काफी खुश हुए।

रैना की शादी 3 अप्रैल 2015 को इनवेस्टमेंट बैंकर प्रियंका चौधरी से हुई थी और रैना की एक बेटी भी है। रैना ने शो के दौरान बताया कि बेटी ग्रासिया मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट है। उसके आने से हमारी जिंदगी बदल गई। उसके साथ बिताया गया छोटे से छोटा लम्हा भी बहुत कीमती है। वह मेरी ट्रेवल और जिम बडी भी है।

गौर हो कि रैना ने घुटने में चोट के बाद एक भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने पिछले साल अगस्त में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी और अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते दिखाई देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.