Local & National News in Hindi

कैटरीना ने देखी बॉयफ्रेंड विक्की की भूत, फिल्म को बताया ‘आउटस्टैंडिंग’

0 38

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘भूत:द हान्टेड शिप’ आज सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म देखने के बाद स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यूज शेयर किए है, जिसमें उन्होंने विक्की कौशल के काम को सहारा है। इसी बीच विक्की की रिम्यूर्ड गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ का भी रिव्यू सामने आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन पोस्ट किया है।

कैटरीना इंटाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की है और इसे  आउटस्टैंडिंग बताया है। वहीं विक्की ने रिप्लाई करते हुए थैंक्यू कहा है।

बता दें विक्की और कैटरीना पिछले काफी दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन अफेयर की खबरों पर दोनों स्टार्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।

इससे पहले जब विक्की से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, पर्सनल लाइफ की बात करने अफवाहें फैलती हैं, गलत-फहमियां फैलती हैं।

काम की बात करें तो विक्की की फिल्म ‘भूत:द हान्टेड शिप’ को भानु प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित किया गया हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म को फैंस के अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.