Local & National News in Hindi

दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे शोएब इकबाल, नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

0 138

नई दिल्ली। दिल्ली की सातवीं विधानसभा में शोएब इकबाल प्रोटेम (अस्थायी) स्पीकर होंगे। आम आदमी पार्टी के प्रस्ताव पर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शोएब के लिए गुरुवार शाम नियुक्ति पत्र जारी किया। इस बार की विधानसभा में वह सबसे सीनियर विधायक हैं। शोएब इकबाल मटियामहल से विधायक चुने गए हैं।

शोएब इकबाल ने भाजपा उम्मीदवार रविंद्र गुप्ता को 50241 मतों से हराया था। उन्हें कुल 67282 वोट मिले थे। जबकि भाजपा उम्मीदवार को 17041 मत मिले थे। शोएब इकबाल दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 से पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें मटिया महल से चुनाव लड़ाया था।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। तीन दिन तक चलने वाले सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा जबकि 26 फरवरी को इस भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव आएगा।

कौन होगा नया विधानसभा का अध्यक्ष

दिल्ली की सातवीं विधानसभा का स्पीकर किसे चुना जाएगा अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पिछली विधानसभा में राम निवास गोयल को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। इस बार अटकलें लगने लगी हैं कि उन्हें फिर से मौका मिलेगा या फिर कोई और विधायक को स्पीकर बनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.