Local & National News in Hindi

डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर दिग्विजय सिंह ने ली चुटकी- ‘देखते हैं मोदी जी को क्या शिक्षा दे कर जाते’

0 53

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘अब देखते हैं मोदी जी के परम मित्र डोनाल्ड ट्रंप जी क्या शिक्षा दे कर जाते हैं। भारत की अर्थ नीतियों का तो वे विरोध कर चुके हैं।’

इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर अकांउट से ट्रंप से प्यार, ग़रीबों पर वार। नाम से एक ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। जिसमें ट्रप की यात्रा से पहले अहमदाबाद में नगरनिगम द्वारा 45 गरीब परिवारों को झुग्गी खाली करने का नोटिस दिया है। ट्वीट में आगे लिखा कि बेशर्मी की प्रतियोगिता जारी है, एक बीजेपी पूरे देश पर भारी है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी शामिल हैं 24 दोपहर अहमदाबाद पहुंचेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले ट्रंप अहमदाबाद से आगरा की यात्रा पर जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.