Local & National News in Hindi

पति कर रहा था पुताई,घर के अंदर पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम

9

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में आने वाले गोपालपुरा इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, महिला का पति घर के बाहर पुताई कर रहा था। शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया महिला की लव मैरिज हुई थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुरा का रहने वाला लालू कुशवाह लव मैरिज के बाद पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता था और दोनों की शादी 12 साल पहले हुई थी, महिला का नाम फूलवती लोधा था।

 पति मजदूरी करता था पति का कहना है कि शुक्रवार की शाम को वह घर के बाहर पुताई कर रहा था थोड़ी देर बाद उसने गेट से देखा तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी, महिला के पति का कहना है कि उन दोनों के बीच कोई भी विवाद नहीं था गुरुवार को सबने मिलकर दिवाली भी बनाई थी। शुक्रवार को भी पत्नी रोज की तरह सामान्य थी। कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.