Local & National News in Hindi

गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं तीन बाइकें, 5 की मौत

11

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में मोहद्दीपुर नहर पुल के पास शुक्रवार भीषण सड़क हादसा हो गया. भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि तीन बाइकों की की आपस में हुई जोरदार टक्कर में 3 पुरुष और 2 बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब मृतक शादी से पहले होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही गोरखपुर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. प्रारंभिक जांच में बताया गया कि तीनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

हादसे में पांच लोगों की मौत

हादसे में पिता, दो बेटियों और दो दोस्तों की मौत हुई है. घायल लोगों का इलाज BRD मेडिकल कॉलेज में चल रहा हैं. यह घटना गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर बिजली घर के मोड़ पर हुई है.मोहद्दीपुर के बिजली कालोनी निवासी विक्रांत अपने साले की शादी के पहले होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर गए थे.

तीन बाइकों में हुई टक्कर

विक्रांत कार्यक्रम में शामिल होकर रात में लगभग 11.45 पर अपने घर जाने के लिए आ रहे थे. विक्रांत जैसे ही मोहद्दीपुर नहर के लिए मुड़े थे.तभी कूड़ाघाट की तरफ से आ रही बाइक उनसे टकरा गई. इसी बीच तीसरी बाइक डिसबैलेंस होकर ट्रक में जा घुसी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में विक्रांत उनकी दो बेटियों और दो दोस्त शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही DM और SSP भी अस्पताल में पहुंच गए और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.