Local & National News in Hindi

गेम खेलते समय 10 साल के बच्चे के हाथ में ब्लास्ट हुआ मोबाइल, गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

9

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम कंजरा में मोबाइल से खेलते वक्त बैटरी फटने से 10 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंजरा निबासी दरबारी आदिवासी का दस वर्षीय लड़का अरविंद आदिवासी जियो कंपनी के की पैड मोबाइल से खेल रहा था। तभी अचानक मोबाइल की बैटरी में ब्लॉस्ट हो गया।

 जिससे उक्त बालक हाथ सीने व गले मे झुलस गया। घायल को आनन फानन में बड़ामलहरा प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। इस घटना में बच्चे की उंगलियां बुरी तरह से झुलस गई हैं। मोबाइल ब्लास्ट होने की अचानक आवाज परिवार को सुनाई दी देखा तो मासूम गंभीर रूप से घायल तड़प रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.