Local & National News in Hindi

7000 सैलरी वाली नौकरानी, अचानक कमाने लगी करोड़ों… एक कॉल रिकॉर्डिंग से खुला सीक्रेट

7

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कुछ दिन पहले पुलिस ने पिंकी गुप्ता नाम की महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया था. आरोप था कि उसने साथियों के साथ मिलकर नामी ज्योतिषाचार्य को हनीट्रैप में फंसाया और 4 करोड़ से भी ज्यादा रुपये ऐंठ लिए. फिलहाल आरोपी महिला जेल में बंद है. लेकिन जिस तरह से उसने अपने इस शातिराना प्लान को अंजाम दिया, वो वाकई हैरान कर देने वाला है. तो चलिए जानते हैं कि कैसे ज्योतिषाचार्य के घर पर काम करने वाली नौकरानी ही उनके गले का फांस बनती चली गई…

अलखधाम नगर में ज्योतिषाचार्य रहते हैं. उनका इलाके में बहुत नाम है. ज्योतिषाचार्य के यहां पिंकी गुप्ता नाम की महिला मेड के तौर पर काम करती थी. उसे ज्योतिषाचार्य ने 7 हजार रुपये प्रति माह सैलरी पर रखा था. पिछले तीन साल से वो यहां काम कर रही थी. ज्योतिषाचार्य के बेटे और बहू ने फिर पाया कि घर से कीमती सामान गायब हो रहा है. उन्होंने पिता से कहा कि मेड को नौकरी से निकाल दें.

लेकिन ज्योतिषाचार्य उस नौकरानी को काम से निकालने के लिए तैयार न थे. बेटा-बहू को शक हुआ कि आखिर पापा ऐसा क्यों कर रहे हैं. उन्होंने पहले तो कुछ नहीं कहा. बस चीजों को नोट करने लगे. मेड सिर्फ ज्योतिषाचार्य का कमरा और ड्राइंग रूम ही साफ करती थी. एक दिन ज्योतिषाचार्य की बहू ने मेड का मोबाइल फोन चेक किया तो उसके होश उड़ गए. फिर ऐसा खुलासा हुआ जिस पर किसी को भी यकीन कर पाना मुश्किल था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.