Local & National News in Hindi

विदिशा में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर ,हुई दर्दनाक मौत

9

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आने वाले उदयगिरि रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, आपको बता दें की बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात की है। मृतक का नाम श्याम प्रजापति था श्याम राजपूत कॉलोनी का रहने वाला था और मजदूरी करता था। पल्सर बाइक से उदयगिरी श्याम जा रहा था तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और श्याम सड़क पर गिर गया था।

राहगीरों ने सुबह उसे देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी श्याम को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। श्याम के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.