Local & National News in Hindi

5वीं कक्षा की परीक्षाएं इस तारीख से होगी शुरू, Date Sheet जारी

12

 पंजाब के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा बोर्ड कक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। PSEB ने 5वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। 7 मार्च से ये परिक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

दरअसल, 2025 की डेटशीट जारी हो गई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 5वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं सुबह के सैशन में आयोजित की जाएंगी। जारी हुई डेटशीट के अनुसार 7 मार्च से पेपर शुरू होंगे और 13 मार्च तक चलेंगे। इसके चलते 7 मार्च को अंग्रेजी, 10 मार्च को गणित, 11 मार्च को पंजाबी, 12 मार्च को हिन्दी व 13 मार्च को पर्यावरण अध्ययन का पेपर होगा। पेपर का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.