Local & National News in Hindi

तनावपूर्ण माहौल को लेकर चंडीगढ़ में नई एडवाइजरी जारी, रात 7 बजे के बाद…

5

चंडीगढ़ : भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। तनावपूर्ण माहौल के चलते शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त आदेश जारी किए गए हैं। लोगों से कहा गया है कि, वह रात 7 बजे के बाद बाजार को बंद कर दें। इसके साथ भी मेडिकल की दुकानें व इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

प्रशासन ने पुलिस और पीसीआर की टीमों को सख्ती से इन आदेशों को लागू करने के लिए कहा है। प्रशासन ने दुकानों के बाहर लगे स्टॉल, सीसीटीवी कैमरे और बोर्ड लाइटें शाम 7 बजे के बाद बंद रखने के भी आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस पीसीआर टीमें लगातार शहर में गश्त कर रही हैं और लाउडस्पीकर के जरिए जनता को सूचित कर रही हैं। वहीं नियमों का पालन न करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.