Local & National News in Hindi

ATP सुखदेव वशिष्ट की नहीं थमी मुश्किलें, कोर्ट ने बढ़ाया और रिमांड

4

जालंधर : रिश्वतखोरी के मामले में हाल ही में विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किए गए जालंधर नगर निगम टाऊन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि सुखदेव को आज फिर से कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन का और रिमांड मांगा है। जिसके बाद अदालत ने सुखदेव का 3 दिन का रिमांड और बढ़ा दिया है। दरअसल विजीलैंस का कहना है कि सुखदेव वशिष्ट से कुछ ऐसे दस्तावेज मिले है, जिस संबंधी उनसे और पूछताछ की जाएगी।

जिक्रयोग्य है कि बड़े स्कैम के चलते विजीलैंस ने जालंधर नगर निगम में दबिश देकर वहां से ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सुखदेव लगातार रिमांड पर है और विजीलैंस उनसे पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.