Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

सुबह से लेकर शाम तक होठों से नहीं हटेगी लिपस्टिक, जानें लॉन्ग लास्टिंग बनाने के टिप्स

हर महिला चाहती है कि उसका मेकअप पूरे दिन फ्रेश और आकर्षक बना रहे, खासकर जब बात हो लिपस्टिक की. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि सुबह लगाई गई लिपस्टिक कुछ ही घंटों में धुंधली पड़ जाती है या खाना-पीना करते समय पूरी तरह से हट जाती है. ऐसे में बार-बार टच-अप करना करना पड़ता है. अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक सुबह लगाते ही शाम तक बिल्कुल वैसी ही बनी रहे , बिना फेड हुए तो इसके लिए कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स को अपनाना जरूरी है।

लिपस्टिक को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के लिए सिर्फ अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट ही काफी नहीं होता, बल्कि इसे सही तरीके से लगाना भी बहुत मायने रखता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ आसान स्टेप्स और ब्यूटी हैक्स, जिनकी मदद से आपकी लिपस्टिक दिनभर टिकेगी और आपके लुक को बनाए रखेगी फ्रेश और आकर्षक.

1. होठों को एक्सफोलिएट करें

लिपस्टिक को स्मूद और लंबे समय तक टिकाने के लिए सबसे पहला स्टेप है डेड स्किन हटाना. एक अच्छे लिप स्क्रब या घर पर शुगर-हनी मिक्सचर से होठों को हल्के हाथों से स्क्रब करें. इससे होंठ मुलायम बनते हैं और लिपस्टिक अच्छे से सेट होती है.

2. मॉइश्चराइज जरूर करें

स्क्रबिंग के बाद होठों पर लिप बाम या वैसलीन लगाना न भूलें. इससे होठों को नमी मिलती है और लिपस्टिक क्रैक नहीं होती. लेकिन लिपस्टिक लगाने से पहले एक्स्ट्रा बाम को टिशू से हल्का सा पोंछ लें.

3. प्राइमर या कंसीलर लगाएं

अगर आप चाहती हैं कि लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिके, तो होठों पर थोड़ा सा कंसीलर या लिप प्राइमर लगाएं. ये एक बेस की तरह काम करता है और कलर को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है. इसे लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग बनती है.

5. लिपस्टिक की लेयर लगाएं

लिपस्टिक को एक बार लगाने के बाद टिशू से हल्का ब्लॉट करें और फिर दोबारा लिपस्टिक लगाएं. इस लेयरिंग टेक्निक से लिपस्टिक होठों पर बेहतर तरीके से सेट होती है और जल्दी उतरती भी नहीं है.

6. पाउडर से सेट करें

लिपस्टिक लगाने के बाद, एक पतले टिशू को होठों पर रखें और उसके ऊपर थोड़ा ट्रांसलूसेंट पाउडर ब्रश से लगाएं. ये ट्रिक लिपस्टिक को मैट भी बनाती है और लॉन्ग लास्टिंग भी रगती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.