Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

यूनुस करेंगे इस्तीफे का ऐलान या टल गया सियासी संकट… आज घर पर फिर बुलाई बैठक

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को लेकर राजनीतिक हलचल अपने चरम पर है. देश में अस्थिरता का माहौल है और तमाम राजनीतिक दल उनकी अगुवाई पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच, यूनुस ने आज फिर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है. क्या यह बैठक उनके इस्तीफे का मंच बनेगी या बांग्लादेश एक नए राजनीतिक फार्मूले की ओर बढ़ेगा? यही सवाल अब पूरे देश में चर्चा का विषय है.

मोहम्मद यूनुस ने यह बैठक ऐसे वक्त में बुलाई है जब उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं. हाल ही में उन्होंने एक आंतरिक बैठक में साफ कहा था कि अगर देश में सुधार संभव नहीं, तो इस पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं. इस बयान के बाद देशभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, तो वहीं ढाका की सड़कों पर यूनुस के समर्थन में पोस्टर भी दिखाई देने लगे हैं.

यूनुस के घर पर बड़ी बैठक

बैठक को लेकर खास बात यह है कि इसमें उन सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है, जिन्होंने जुलाई में हुए जनआंदोलन का समर्थन किया था. यह बैठक यूनुस के जमुना स्थित आवास पर होगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में यूनुस न केवल अपना रुख साफ करेंगे, बल्कि यह भी तय किया जाएगा कि आगामी आम चुनावों को लेकर अंतरिम सरकार की रणनीति क्या होगी.

कई पॉलिटिकल पार्टियों से भी बैठक

इधर बीएनपी (BNP) जैसी बड़ी विपक्षी पार्टी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे यूनुस का इस्तीफा नहीं चाहते, लेकिन समय से पहले चुनाव कराने के पक्ष में हैं. वहीं, यूनुस ने शनिवार को भी अंतरिम सरकार के सलाहकारों के साथ एक बंद कमरे की बैठक की. इसके बाद शाम को उन्होंने बीएनपी और जमात प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की. लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो सका कि यूनुस पद पर बने रहेंगे या नहीं.

सियासी संकट टलेगा या और गहराएगा

सियासी हलचल के बीच यह सवाल और भी गहराता जा रहा है कि क्या यूनुस देश को चुनाव की ओर ले जाने में सक्षम हैं या फिर राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ेगा. बैठक के बाद स्थिति कुछ हद तक साफ हो सकती है, लेकिन फिलहाल अनिश्चितता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है.

अब सबकी निगाहें रविवार की बैठक पर टिकी हैं. क्या यूनुस इस्तीफे का ऐलान करेंगे या कोई नया राजनीतिक फार्मूला सामने आएगा? क्या बांग्लादेश में सियासी संकट टलेगा या और गहराएगा? इन तमाम सवालों के जवाब आज की बैठक से मिल सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.