Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

बिना पैसे खर्च किए देखें Netflix, एयरटेल के इन प्लान्स में मिलेगा सब्सक्रिप्शन

अगर आप एयरटेल यूजर हैं और नेटफ्लिक्स पर अपनी फेवरेट वेब सीरीज या फिल्म देखना चाहते हैं, तो आपको अलग से पैसे देकर सब्सक्रिप्शन प्लान लेना नहीं पड़ेगा. Airtel आपको ऐसे दमदार प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है जिसमें आपको Netflix का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है. अच्छी बात ये है कि इन प्लान्स में आपको ढेर सारा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट भी मिलता है.

यहां हम आपको Airtel के उन खास प्लान्स के बारे में बताएंगे जो आपके लिए OTT एंटरटेनमेंट का फ्री पास बन सकते हैं.

1798 रुपये वाला प्लान

Airtel का ये प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए है जो ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं. इसमें आपको डेली 3GB डेटा, हर दिन 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का मौका देता है. अनलिमिटेड 5G डेटा, Netflix (Basic Plan) और Airtel Xstream का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है. ये प्लान आपके OTT और इंटरनेट दोनों की जरूरतों को एक साथ पूरा करता है.

1729 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको Netflix ही नहीं, बल्कि बाकी OTT ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है. ये प्लान डेली 2GB डेटा इस्तेमाल करने का मौका देता है. डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इसका मतलब आप बिना किसी रुकावट के मजे से घंटों बात कर सकेंगे. इसमें आपको Netflix, Zee5, Disney+ Hotstar Super और Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है. अच्छी बात ये हैं कि इसमें स्पैम फाइटिंग नेटवर्क और फ्री हैलोट्यून की सुविधा भी दी जाती है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है.

598 रुपये वाले प्लान में है फायदा

कम कीमत में आपको ज्यादा फायदा मिल रहा है. एयरटेल के इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा, 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. एंटरटेनमेंट के लिए Netflix Basic, Zee5 Premium, Disney+ Hotstar Super और Xstream Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.