Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

कभी फ्लाइट में नहीं बैठ पाऊंगा… प्लेन हादसे के बाद सदमे में वीडियो बनाने वाला लड़का, बताया कैसा था पूरा मंजर

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार 12 जून को प्लेन हादसे का एक वीडियो हर किसी ने देखा है. इस वीडियो में दिखाई देता है कि प्लेन बहुत नीचे उड़ता हुआ आगे जाकर क्रैश कर जाता है. इसके बाद एक आग का गुबार उठता है. घटना के बाद ये वीडियो सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हादसे का वीडियो रिकॉर्ड करने वाला 17 का लड़का पूरा मंजर देखकर बुरी तरह डर चुका है. लड़के ने कहा कि इस हादसे के बाद अब जिंदगी भर प्लेन में नहीं बैठ पाऊंगा.

अहमदाबाद का रहने वाला 17 वर्षीय आर्यन शौक के लिए हमेशा ही प्लेन की वीडियो बनाता रहता था. गुरुवार को भी वो नॉर्मल वीडियो बना रहा था. जिस समय वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. आर्यन को लगा कि प्लेन रनवे पर लैंड हो रहा है, लेकिन कुछ ही सेकंड के बाद हुए धमाके ने उसे अंदर तक हिला कर रख दिया.

हादसे के बादसदमें में आर्यन

आर्यन प्लेन क्रैश हादसे के बाद से ही बहुत डरा हुआ है. शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उसने कहा कि मैं हमेशा से चाहता था कि एक बार तो प्लेन में जरूर बैठूंगा, लेकिन इस हादसे के बाद अब हिम्मत नहीं हो पा रही है. मुझे लगता है कि इस कारण के कारण अब जिंदगी भर प्लेन में नहीं चढ़ पाऊंगा.

हादसे के बाद रात भर नहीं सोया आर्यन

आर्यन की बहन ने बताया कि प्लेन हादसे के बाद से ही उनका भाई बहुत ज्यादा परेशान है. आर्यन ने मुझे वीडियो दिखाया और मुझसे कहा कि वह यहां नहीं रहना चाहता क्योंकि यह खतरनाक है. वह बहुत डरा हुआ है. वह उसी दिन ठीक से बोल नहीं पा रहा है.

एयरपोर्ट के पास आर्यन के किराए के घर की मकान मालकिन ने भी आर्यन की परेशानी के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि ‘जब मैं घटना के बाद आई, तो मैंने देखा कि वह बोल नहीं पा रहा था. मैंने उसे काफी समझाया किया. वह पूरी रात जागता रहा. वह शांत हो गया है, कुछ भी नहीं खा रहा है.

गुरुवार को हुआ था प्लेन क्रैश

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे प्लेन क्रैश हुआ था. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री समेत प्लेन में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा जिस जगह पर प्लेन क्रैश हुआ था वहां भी कई मौतें हुई हैं. सरकारी आंकड़ों की बात की जाए तो इस हादसे में अब तक 275 लोगों की जान जा चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.