Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

लखनऊ एयरपोर्ट पर हज यात्रियों से भरे जहाज के पहिए से निकली चिंगारी और धुआं, टला बड़ा हादसा

जेद्दा से हज यात्रियों को लेकर लौटे विमान के लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद उसके पहिए से चिंगारी और तेज धुआं निकलने लग गया. विमान के पहिए में आग लगने की यह घटना लैडिंग के बाद टैक्सी वे पर जाने के दौरान हुई. जिस समय पहिए में आग और धुआं निकल रहा था तब विमान में करीब 250 यात्री सवार थे.

लखनऊ एयरपोर्ट पर कल रविवार की सुबह सऊदी अरबिया एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई, लेकिन गनीमत रही कि इस वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. हज यात्रियों से भरे विमान के लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह 6:30 बजे लैंडिंग के दौरान रनवे पर उतरते ही बाएं पहिए से चिंगारी और धुआं निकलने लग गया. इस वजह से वहां पर स्थिति थोड़ी असहज हो गई.

पायलट ने दी ATC को जानकारी

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि विमान के नीचे से धुआं तेजी से निकल रहा है. लेकिन पायलट ने विमान के निचले हिस्से से चिंगारी और धुआं निकलने की जानकारी तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को दी. फिर वहां पर फायर टीम मौके पर पहुंची. फायर टीम ने थोड़ी देर की मशक्कत के बाद चिंगारी और धुएं को खत्म कर दिया. इससे बड़ी घटना टल गई.

जेद्दा से लखनऊ के लिए हुआ था रवाना

रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट SV 3112 ने शनिवार देर रात करीब 10:45 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी. इस विमान में 250 हज यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. यह फ्लाइट रविवार सुबह भारतीय समयानुसार करीब 6:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची.

चिंगारी और धुआं निकलने की वजह क्या

घटना की शुरुआती जांच में चिंगारी और धुआं निकलने की वजह हाइड्रोलिक सिस्टम लीक होना बताया गया है. फिलहाल सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं और इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.