Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

बेटे से बोली- तू सोजा… फिर आधी रात को खोली कुंडी, बॉयफ्रेंड संग किया ऐसा कांड, पहुंची जेल

राजस्थान के अलवर में अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला था. अब इस केस में मृतक के बेटे ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिससे उसके पिता को न्याय मिल सकता है. घटना 8 जून की रात की है. खेड़ली थाना क्षेत्र में वीरू जाटव नामक शख्स की हत्या कर दी गई थी.

अब वीरू जाटव का नाबालिग बेटा सामने आया. उसने पुलिस को बताया- मेरी आंखों मेरे पिता की हत्या कर दी गई. मेरी मम्मी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मेरे पापा को मार डाला. मैंने उन्हें मर्डर का प्लान बनाते देख लिया था. आठ जून की रात को अचानक चारपाई बजने की आवाज आने लगी. उससे मेरी नींद खुली तो देखा कि काशी तकिये से मेरे पापा का मुंह दबा रहा था. साथ में मेरी मां भी थी.

नाबालिग ने बताया- जब मैं पाना को बचाने दौड़ा तो काशी ने मुझे पकड़ लिया. फिर धमकाया. लेकिन मम्मी चुपचाप खड़ी यह सब देख रही थी. मम्मी ने ही पापा को मरवाया है. नाबालिग बालक ने बताया- 7 जून को देर शाम पापा घर आए थे. उन्होंने कहा बेटा मोबाइल चार्ज पर लगा दे. फिर वो अंदर चले गए. इसी बीच मां ने कहा कि तू सो जा वरना सुबह जल्दी नहीं उठ पाएगा. जैसे ही मैं सोया, तभी दरवाजे की थोड़ी-थोड़ी आवाज आने लगी. देखा तो मां ने गेट खोला. गेट पर आरोपी काशी था. उसके साथ चार लोग और भी थे. मुझे डर लगा तो मैं छुप-छुपकर देखने लगा. उसके बाद वो कमरे में आ गए. पापा की चारपाई से आवाज आने लगी तो मैं उठ गया. मम्मी भी चारपाई के सामने खड़ी थी.

बेटे ने बताया- सभी लोगों ने पापा को पकड़ रखा था. पापा को मुक्के भी मारे और उनके पैर मोड़ दिए थे. पापा की गर्दन को भी मोड़ दिया. काशी तकिये से मुंह दबा रहा था. जब पापा को वो लोग मार रहे थे तो मैं पापा के पास जाने लगा. लेकिन आरोपी काशी ने मुझे पकड़ लिया. फिर धमकाने लगा. कुछ मिनटों बाद पापा मर गए, तब वो लोग चले गए. नाबालिक बेटे ने कहा जब पापा घर नहीं होते थे, तब काशी घर आता था.

लव मैरिज की थी दोनों ने

जानकारी के अनुसार वीरू और अनीता ने लव मैरिज की थी. इन दोनों की ही ये दूसरी शादी थी. अनीता की अपनी जनरल स्टोर की दुकान थी. वहीं, उसका प्रेमी काशी, कचोरी का ठेला लगाता था. वो अनीता की दुकान पर अक्सर सामान लेने आता था. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई. कुछ दिन बाद दोनों ने वीरू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया आरोपी काशी हत्या के बाद अपने साथ लाए चार बदमाशों के साथ चला गया था.

ड्रामा करने लगी पत्नी

इसके बाद अनीता ने अपनी जेठानी को फोन कर कहा कि पति की तबीयत खराब हो गई है. फिर कहा कि साइलेंट हार्ट अटैक से पति की मौत हो गई है. हालांकि, अनीता पर वीरू के बड़े भाई गब्बर को शक था. उसे साइलेंट अटैक से भाई की मौत पर विश्वास नहीं हुआ. इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से भी हत्या की पुष्टि हुई. जांच में मृतक की पत्नी पर शक गहराया. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले ग. नाबालिग से भी पुलिस ने बात की तो पूरा मामला सामने आया गया.

तीन आरोपी फरार

पुलिस ने बताया- वीरू जाटव टेंट हाउस का काम करता था. उसकी पत्नी अनीता जाटव ने ही अपने प्रेमी काशीराम प्रजापत के साथ पति की हत्या का प्लान किया था. प्रेमी ने 2 लाख रुपए देकर चार लोगों को सुपारी दी थी. खुद हत्या करने में शामिल रहा था. प्री-प्लान तरीके से आरोपी पत्नी ने प्रेमी और चार बदमाशों को घर में घुसने के लिए गेट खोला था. इस केस के तीन आरोपी विष्णु, नवीन और चेतन फरार चल रहे हैं. काशी और अनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.