Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

क्या 10 रुपए का फटा नोट बदलेगा राजा रघुवंशी केस की पूरी कहानी? शक के घेरे में अब सोनम का भाई

मेघालय में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में अब तक लव ट्राएंगल को मर्डर की असली वजह माना जा रहा था. लेकिन अब केस की कहानी शायद पलट सकती है. अब इस मामले में सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी पर भी शक की निगाहों में आ गया है. इंदौर क्राइम ब्रांच ने गोविंद को अचानक पूछताछ के लिए बुलाया. सूत्रों के अनुसार, ये पूरा केस हवाला के कारोबार से जुड़ा है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. लेकिन इस मोड़ से ये मर्डर मिस्ट्री और भी उलझती दिख रही है.

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को सोनम रघुवंशी के बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के मोबाइल से पुराने 10 रुपये के फटे नोटों की तस्वीरें मिली थीं, जोकि हवाला लेन-देन में सबूत के तौर पर इस्तेमाल होती थीं. सूत्रों के मुताबिक, ये तस्वीरें हवाला नेटवर्क के कोडवर्ड्स का हिस्सा थीं, जिनके जरिए लाखों रुपये का अवैध लेन-देन होता था.

राज कुशवाहा ने पूछताछ में कबूल किया कि वह सोनम और गोविंद रघुवंशी के साथ हवाला के कारोबार में शामिल था. इन नोटों की तस्वीरों ने न केवल हवाला कनेक्शन की पुष्टि की, बल्कि जांच को आर्थिक अपराध की गहरी गलियों में ले गई. सूत्रों के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ कि सोनम और गोविंद ने अपने रिश्तेदार जितेंद्र रघुवंशी के बैंक खातों के जरिए बड़े पैमाने पर लेन-देन किया. कुछ खातों में 14 लाख रुपये तक की जमा-निकासी के सबूत मिले.

मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल

इंदौर क्राइम ब्रांच ने हवाला से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल डेटा, और नकद लेन-देन का ब्योरा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दिया है. ईडी अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से इस मामले की तह तक जाने की तैयारी में है. इंदौर क्राइम ब्रांच ने गोविंद रघुवंशी को पूछताछ के लिए तलब किया है. गोविंद का प्लाईवुड और लैमिनेशन का कारोबार, श्री बालाजी एक्टिरियो, हवाला के लिए मुखौटा माना जा रहा है.

गोविंद के गोदाम की तलाशी

पुलिस ने गोविंद के ऑफिस और गोदाम की तलाशी ली, जहां से कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए. इसके अलावा, गोविंद के कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू हो गई है, ताकि हवाला नेटवर्क में उनकी भूमिका का पता लगाया जा सके. गोविंद ने सार्वजनिक रूप से सोनम से रिश्ते तोड़ने का ऐलान किया है, लेकिन पुलिस उनकी कारोबारी गतिविधियों पर गहरी नजर रखे हुए है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.